Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मेदिनीपुर की जनसभा में अभिषेक का दोहरे मोर्चे पर प्रहार

'भाजपा को वोट यानी माकपा को समर्थन'

16 Jan 2026

मेदिनीपुर की जनसभा में अभिषेक का दोहरे मोर्चे पर प्रहार

कोलकाता। बंगाल की सियासी तपिश के बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को मेदिनीपुर की धरती से विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक ने एक नई राजनीतिक लाइन खींचते हुए दावा किया कि प्रदेश में भाजपा को वोट देने का सीधा अर्थ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को ऑक्सीजन देना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और सीपीएम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मेदिनीपुर के ऐतिहासिक मैदान से हुंकार भरते हुए अभिषेक बनर्जी ने बिना नाम लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधा। वर्ष 2020 के राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेदिनीपुर वीरों की भूमि है, लेकिन एक गद्दार ने सीबीआई की जांच से बचने के लिए अमित शाह के चरणों में शरण ले ली। 
अभिषेक ने भाजपा के सांगठनिक ढांचे पर प्रहार करते हुए कहा कि मेदिनीपुर में भाजपा का मॉडल बेहद स्पष्ट है कि मैदान पर सीपीएम के पुराने हरमाद (बाहुबली) हैं और शीर्ष पर भाजपा के गद्दार बैठे हैं। अभिषेक बनर्जी ने उपस्थित जनसमूह को 34 वर्षों के वामपंथी शासन की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक आम जनता और तृणमूल कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया, आज वही लोग भाजपा का झंडा थामे हुए हैं। उन्होंने मंच से पश्चिम मेदिनीपुर के उन कई पदाधिकारियों के नाम गिनाए जो पहले सीपीएम में थे और अब भाजपा के चेहरा बने हुए हैं। अभिषेक ने तंज कसते हुए कहा कि बोतल नई है, लेकिन शराब वही पुरानी है। इन लोगों ने सिर्फ अपनी जर्सी बदली है, नीयत नहीं यदि किसी वार्ड या विधानसभा में भाजपा को बढ़त मिलती है, तो इसका सीधा लाभ उन बचे-खुचे हरमादों को मिलेगा जिन्होंने 34 साल तक बंगाल को लहूलुहान किया। क्षेत्रीय मुद्दों पर बात करते हुए अभिषेक ने घाताल मास्टर प्लान को लेकर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस परियोजना में रोड़े अटका रही है, जबकि राज्य सरकार ने इसके लिए पहले ही 500 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले तीन से चार वर्षों के भीतर इस मास्टर प्लान का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को बाढ़ की विभीषिका से मुक्ति मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अभिषेक बनर्जी का यह हमला एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस उन मतदाताओं को आगाह करना चाहती है जो सीपीएम के विरोधी हैं लेकिन भाजपा की ओर झुक रहे हैं। उन्हें यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि भाजपा को मजबूत करने से अंतत: वही पुराने वामपंथी कैडर दोबारा शक्तिशाली होंगे। मेदिनीपुर की इस सभा से स्पष्ट हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस आगामी चुनावों में दोहरे मोर्चे (भाजपा और वामदल) पर अपनी आक्रामक रणनीति जारी रखेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेदिनीपुर की जनसभा में अभिषेक का दोहरे मोर्चे पर प्रहार
'भाजपा को वोट यानी माकपा को समर्थन'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News